भारतीय सेना (Indian Army) में रैंक वाइज सैलरी और भत्ते विभिन्न रैंकों के अनुसार दी जाती है। सेना के जवानों और अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलता है, जो उनकी रैंक, सेवा के वर्षों, और अन्य कारकों पर निर्भर करता है।
इन सभी लाभों को ट्रैक करने के लिए Hamraaz Portal की शुरुआत की गई है. इस पोर्टल के जरिए सैनिक इन सभी लाभों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
भारतीय सेना में फिलहाल बेसिक पे, जिसे मूल वेतन कहा जाता है, 21,700 से 2,50,000 तक है, और ग्रेड पे, जिसे वेतनमान भी कहा जाता है, यह Grade Pay Level -3 से लेकर Grade Pay Level -18 तक होता है। इन हैण्ड वेतन सेवा की अवधि, रैंक और मूल वेतन पर आधारित है।
सेना के जवान को अधिक वेतन प्राप्त करने के लिए रैंक में बढ़ोतरी करना भी आवश्यक नहीं है. कभी-कभी, अगर सैन्यकर्मी को प्रमोशन नहीं मिला है, तो वेतन सैन्यकर्मी की सेवा की अवधि को देखते हुए बढ़ा दिया जाता है। Indian Army Basic Salary निम्नलिखित है:
रैंक | लेवल (Pay Level) | बेसिक पे (Basic Pay) | वेतनमान (Pay Scale) |
---|---|---|---|
सिपाही (Sepoy) | पे लेवल 3 | ₹21,700 | ₹21,700 – ₹69,100 |
लांस नायक (Lance Naik) | पे लेवल 3 | ₹21,700 | ₹21,700 – ₹69,100 |
नायक (Naik) | पे लेवल 4 | ₹25,500 | ₹25,500 – ₹81,100 |
हवलदार (Havildar) | पे लेवल 5 | ₹29,200 | ₹29,200 – ₹92,300 |
नायब सूबेदार (Naib Subedar) | पे लेवल 6 | ₹35,400 | ₹35,400 – ₹1,12,400 |
सूबेदार (Subedar) | पे लेवल 7 | ₹44,900 | ₹44,900 – ₹1,42,400 |
सूबेदार मेजर (Subedar Major) | पे लेवल 8 | ₹47,600 | ₹47,600 – ₹1,51,100 |
लेफ्टिनेंट (Lieutenant) | पे लेवल 10 | ₹56,100 | ₹56,100 – ₹1,77,500 |
कैप्टन (Captain) | पे लेवल 10B | ₹61,300 | ₹61,300 – ₹1,93,900 |
मेजर (Major) | पे लेवल 11 | ₹69,400 | ₹69,400 – ₹2,07,200 |
लेफ्टिनेंट कर्नल (Lt Colonel) | पे लेवल 12A | ₹1,21,200 | ₹1,21,200 – ₹2,12,400 |
कर्नल (Colonel) | पे लेवल 13 | ₹1,30,600 | ₹1,30,600 – ₹2,15,900 |
ब्रिगेडियर (Brigadier) | पे लेवल 13A | ₹1,39,600 | ₹1,39,600 – ₹2,17,600 |
मेजर जनरल (Major General) | पे लेवल 14 | ₹1,44,200 | ₹1,44,200 – ₹2,18,200 |
लेफ्टिनेंट जनरल (Lt General) | पे लेवल 15 | ₹1,82,200 | ₹1,82,200 – ₹2,24,100 |
जनरल (General) | पे लेवल 18 | ₹2,50,000 (फिक्स्ड) | ₹2,50,000 (फिक्स्ड) |
भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को सैलरी के अलावा कई तरह के भत्ते मिलते हैं। ये खर्च उनकी रैंक, कार्यस्थल और पद पर निर्भर करते हैं।
सरकार नियमित रूप से महंगाई भत्ता निर्धारित करती है, जो कर्मचारी की दैनिक आय का एक प्रतिशत होता है। आज यह लगभग 55 प्रतिशत है।
यह भत्ता उस स्थिति में दिया जाता है जब सैनिक को सरकारी आवास नहीं मिलता है। यह तैनाती क्षेत्र के अनुसार होता है:
यह भत्ता तैनाती स्थान के आधार पर दिया जाता है। उदाहरण के लिए:
सियाचिन जैसे ऊंचे और कठोर क्षेत्रों में तैनाती पर ₹42,500 प्रति माह दिया जाता है।
यह भत्ता उन सैनिकों को दिया जाता है जो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात होते हैं। यह ₹1,060 से ₹16,900 प्रति माह तक हो सकता है।
हर वर्ष भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों को ड्रेस अलाउंस के रूप में ₹20,000 & ₹10,000 तक दिया जाता है।
बच्चों की शिक्षा के लिए ₹2,390 प्रति माह प्रति बच्चा (अधिकतम दो बच्चों के लिए) दिया जाता है।
शादी अनुदान, सेवा निवृत्ति अनुदान, और दुर्गम क्षेत्र भत्ता जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।
भारत सरकार और भारतीय सेना ने मिलकर डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे सैन्यकर्मी अब अपने वेतन और भत्तों की जानकारी को अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर से ऑनलाइन देख सकते हैं. निम्नलिखित पोर्टल्स/सेवाएं हैं-
Copyright © 2024 Hamraazmp8.org.in All Rights Reserved. Hamraazmp8.org.in provides Information to serving Soldier based on HamraazMP8.gov.in for Monthly Pay Slip, SignUp Procedure, Forgot Password and Acadmic Courese after 10+2, Concession by reputed Universities / Edn institutes for UG / PG courses, SANJOG-2024 for Children of Serving/ Retired JCOs/OR and Pers Killed in Action in IIT Madras & Early Intervention Centres (EIC) and Information about Web
WebDev, 540, Karnal Haryana, India -132001 Email – Soldier@hamraazmp8.org.in