Hamraaz Form 16 Download: फॉर्म - 16 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Hamraaz Web Portal को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और एडजूडेंट और जनरल ब्रांच (MP-8) की तकनीकी टीम ने भारतीय सेना के सभी जवानों की सुविधा के लिए बनाया गया है। सैनिक भाइयों को इसकी मदद से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं जो उनकी सेवा से जुड़ी हुई हैं।

इसके अलावा, सैन्य कर्मचारियों को इस वेब पोर्टल से अपनी PaySlip, बेसिक पे कैलकुलेशन, नवीनतम विभागीय जानकारी, आदि की जानकारी मिल सकती है। इस पेज पर हम आपको Hamraaz Web  इंडियन आर्मी एप के लॉगिन, रजिस्टर और अन्य क्रियाओं के बारे में बताएंगे, इसलिए लेख के अंत तक बने रहें।

Hamraaz Web Portal पर Personal Login करके सैन्यकर्मी अपना Form-16 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह बहुत सरल प्रक्रिया है, लेकिन कुछ सैनिक भाई मुश्किलों का सामना करते हैं. इस लेख में पूरी जानकारी के लिए अंत तक पढ़ें।

Form – 16 Download

अगर आप भारतीय सेना के एक सैन्यकर्मी हैं और अपना Form -16 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ेगा-

  • सबसे पहले हमराज पोर्टल – https://web.hamraazmp8.gov.in/ पर जाएं, और वहां पर्सनल लॉग इन के विकल्प पर क्लिक कर दें.
Hamraaz Web Personal Login & Downloading Hamraaz Paylip Sep 2024

💡 नोट – यूजर आईडी आपका पैन नंबर होगा जो आपने रजिस्ट्रेशन के वक्त दर्ज किया था

  • इसके बाद आप अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से Personal Login कर लें.
💡  इसके अलावा अगर आप Password भूल गए हैं, तो आप मेनू बार में “Forget Password” विकल्प पर क्लिक करके इसे रिसेट कर सकते हैं, और दोबारा लॉगिन कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने मेनू का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करके ड्रॉप डाउन मेनू से “Payslip / Form 16” पर क्लिक कर दें.
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा यहाँ PaySlip के नीचे आपको Form -16 का विकल्प दिखेगा.
  • यहाँ आप बॉक्स में उस साल का चुनाव करें जिस साल का आपको फॉर्म 16 चाहिए, और उसके बाद डाउनलोड विकल्प पर क्लिक कर दें.

उपरोक्त प्रक्रियाओं का भलीभांति पालन करने के बाद आपके डिवाइस में Form 16 Download हो जाएगा, इसके अलावा अगर आप चाहें तो यहाँ से आप अपनी पे-स्लिप भी डाउनलोड कर सकते हैं.

  • फॉर्म -16 क्या है?

    Form 16/16 एक TDS (Tax Deduction At Source) सर्टिफिकेट है, जो सैनिक को हर साल सैन्य विभाग को दिया जाता है। इससे सैनिक यह पता लगा सकते हैं कि पिछले वित्तीय वर्ष में उनकी सेना से कितना पैसा कर के रूप में काटा गया है. अगर वे नवीनतम इनकम टैक्स स्लैब में नहीं आते, तो वे आयकर रिटर्न फाइल करके वापस पा सकते हैं।
Scroll to Top